मवेशियों से भरा ट्रक दो घंटे तक रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर शाम डिम्मर की महिला मंगल दल और ग्रामीणों ने तीन मवेशियों से लदा एक ट्रक डिम्मर रोड के मुहाने पर रोक लिया। मवेशियों की तस्करी का अंदेशा जताते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी और ट्रक को दो घंटे तक रोके रखा।
बुधवार शाम को डिम्मर के ग्रामीणों को नैनीसैैंण (कपीरी) क्षेत्र से एक ट्रक में मवेशियों को ले जाने की सूचना मिली। इस पर महिला मंगल दल अध्यक्ष सरिता देवी, नरेश खंडूड़ी, शशिकांत डिमरी, हेम चंद्र, डा. भुवनेश्वर प्रसाद डिमरी आदि डिम्मर और नैनीसैंण जाने वाले मोटर मार्ग के दोराहे पर पहुंचे।
वाहन के यहां पहुंचने पर महिलाओं ने वाहन रोक दिया। वाहन में तीन गाएं मिलीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।
दो घंटे तक ग्रामीणों ने मवेशियों सहित ट्रक और ट्रक में बैठे दो लोगों को घेरे रखा। करीब साढ़े आठ बजे रात्रि को तहसीलदार सुशीला कोठियाल घटनास्थल पर पहुंची। तहसीलदार कोठियाल ने बताया कि जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।