फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People held an environmental conservation rally.

Chamoli News: लोगों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण रैली

Tue, 27 Oct 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 27 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
People held an environmental conservation rally.
देवाल। अनंत नंदा फाउण्डेशन ने मुन्दोली-लोहाजंग बाजार में पर्यावरण संरक्षण रैली का आयोजन किया। हिमालय में प्रदूषण मुक्त करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इंटरनेशनल अल्ट्रा ट्रेल रनर और अनंत नंदा फाउण्डेशन के निदेशक कलम सिंह बिष्ट ने रैली का नेतृत्व किया। मुंदोली और लोहाजंग के बाजार में लोगों व पर्यटकों ने उनका स्वागत किया। कलम बिष्ट ने लोगों से पर्यावरण और वनों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि हिमालय और जंगलों को न बचाने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रैली के बाद एक ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने जंगल, पर्यावरण और हिमालय के पारिस्थितिक अस्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। वनों के संरक्षण के लाभ और प्रदूषण से होने वाले नुकसान पर भी बात हुई। संवाद
विज्ञापन



सिमली में हनुमान ध्वज स्थापित, कर्णप्रयाग में ताड़का वध का मंचन
कर्णप्रयाग/जिलासू। श्री राजराजेश्वरी चंडिका रामलीला कमेटी की ओर से सिमली के बनातोली में पवन पुत्र हनुमान का ध्वज प्रतिस्थापित किया गया। आचार्य लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने वेदिक मंत्रों से श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय डिमरी ने बताया कि एक नवंबर से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन में अरविंद मुसनी, दलवीर सिंह सेनवाल, जयदीप गैरोला, प्रदीप गैरोला, रविन्द्र खंडूड़ी, देवेंद्र सिंह नेगी आदि ने प्रतिभाग किया। दूसरी ओर कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध का मंचन किया गया। जिलासू तहसील के सरणा गांव में आयोजित रामलीला देखने के लिए दूर दूर के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed