फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People are troubled by the daily jam in Karnprayag

कर्णप्रयाग में रोज लग रहे जाम से लोग परेशान

Mon, 12 Oct 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the daily jam in Karnprayag
पुलिस व प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण कर्णप्रयाग में ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई है। नगर में अपर बाजार बाजार, अस्पताल के पास, पेट्रोल पंप रोड, मुख्य बाजार, सिमली रोड, उमा देवी तिराहा, प्रेमनगर आदि जगहों पर रोजाना जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, बीरेंद्र कुमार, गोपी डिमरी, सुरेश, नरेश, दिनेश आदि ने कहा कि जाम लगने का कारण मुख्य रूप से सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन हैं। इसके अलावा वन-वे ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करवाया जा रहा है। थाना प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि वन-वे ट्रैफिक वाले स्थानों पंचपुलिया और सुभाषगर में तीन-तीन शिफ्टों में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जो वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा है उसका चालान किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से भी नगर की यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed