{"_id":"659ea6854db765e9960d8f2b","slug":"pauri-nainital-chamoli-b-rudrapur-rishikesh-reached-next-round-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-4056-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पौड़ी, नैनीताल, चमोली बी, रुद्रपुर, ऋषिकेश अगले दौर में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पौड़ी, नैनीताल, चमोली बी, रुद्रपुर, ऋषिकेश अगले दौर में पहुंचे
Wed, 10 Jan 2024 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 10 Jan 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो--
गोपेश्वर खेल मैदान में राज्य आमंत्रण बालिका ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
प्रतियोगिता में राज्यभर की 13 टीमें कर रहीं प्रतिभाग, चमोली की हैं दो टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल विभाग की ओर से गोपेश्वर के खेल मैदान में बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन हुए पांच मुकाबलों में पौड़ी, नैनीताल, चमोली बी, रुद्रपुर और ऋषिकेश की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में राज्यभर की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें चमोली की दो टीमें शामिल हैं।
लीग कम नॉकआउट पद्धति से हो रही प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मुकाबला पौड़ी व उत्तरकाशी के बीच हुआ जिसमें पौड़ी ने 25-21, 25-18 से जीत दर्ज की। अगले मैच में नैनीताल ने चमोली ए को 25-21, 19-25 व 25-14 से हराया। जबकि चमोली बी की टीम ने चंपावत को 25-13, 25-13 से हराया। चौथे मैच में रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) ने कोटद्वार को 25-12, 25-19 से शिकस्त दी। पांचवें मैच में सिटी क्लब ऋषिकेश ने चमोली ए को 25-15, 25-15 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला ने किया। कमल किशोर, गोपाल सिंह बिष्ट, रमेश पंखोली, सुरेश बिष्ट निर्णायक रहे। स्कोरर की भूमिका में संतोषी चौहान रहीं। इस दौरान उत्तराखंड वॉलीबाल संघ चमोली के अध्यक्ष अशोक रावत, खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, विक्रम कंडेरी, लखपत सिंह सहित सभी टीमों के प्रभारी आदि मौजूद रहे।