{"_id":"61b35a94659aaa04f02732b2","slug":"pauri-became-the-champion-of-football-competition-gopeshwar-news-drn398360397","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी बना फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी बना फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन
विज्ञापन
गोपेश्वर स्टेडियम में फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में जीत के लिए जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पौड़ी चैंपियन बना। पौड़ी ने मुकाबले में कोटद्वार को ट्राई ब्रेकर के माध्यम से हराकर फाइनल अपने नाम किया। विजेता और उप विजेता टीम को चमोली के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश रावत ने पुरस्कृत किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में शुरू हुई राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को यूनाइटेड फुटबाल क्लब पौड़ी और फुटबाल संघ कोटद्वार के बीच फाइनल खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं। पौड़ी की ओर से 48वें मिनट में दीपक राणा ने गोल किया, जबकि कोटद्वार की ओर से अंतिम मिनट में पेनल्टी के माध्यम से शुभम ने गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। उसके बाद ट्राई ब्रेकर के माध्यम से पौड़ी ने 5-3 से मैच अपने नाम कर दिया।
इससे पहले सेमीफाइनल में पौड़ी ने डीएफए चमोली को 3-0 से हराकर जबकि दूसरे सेमीफाइनल में फुटबाल संघ कोटद्वार ने डीएफए टिहरी को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान उत्तराखंड वॉलीबाल के महासचिव हेम पुजारी, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग के भाजपा विभागाध्यक्ष मनोज भंडारी, जीआईसी सावरीसैण के प्रधानाचार्य प्रदीप कन्याल, रश्मि बिष्ट, बबीता रावत और प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मैच में उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त रेफरी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, तनवीर अहमद, राकेश रावत, पुष्कर जोशी और अजीत रावत ने सहयोग किया।