फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Passengers are liking Chaulai's laddus, one and

Chamoli News: यात्रियों को पसंद आ रहे चौलाई के लड्डू, डेढ़ माह में हुई डेढ़ लाख की बिक्री

Sat, 10 Jun 2023 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Passengers are liking Chaulai's laddus, one and

विज्ञापन
पांच गांव की महिलाएं लड्डू बनाकर मजबूत कर रहीं आर्थिकी भी



बदरीनाथ के प्रसाद के रूप में होता है प्रयोग





ब्लॉक जोशीमठ के पांच गांव की महिलाएं बदरीनाथ के प्रसाद में शामिल चौलाई के लड्डू बनाकर यात्रियों को बेच रही हैं और अपनी आर्थिकी भी मजबूत कर रही हैं। महिलाएं विभिन्न माध्यमों से अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये के लड्डू बेच चुकी हैं। यह लड्डू यात्रियों को भी खूब पसंद आ रहे हैं और वह इसे घर भी लेकर जा रहे हैं।

ब्लॉक जोशीमठ के पैनी, सेलंग, जोशीमठ, मेरंग व पांडुकेश्वर गांव की महिला समूह गावों में उत्पादित हो रहे चौलाई से लड्डू बना रही हैं। यह लड्डू बदरीनाथ के प्रसाद में भी प्रयोग होता है। महिलाएं बदरीनाथ और नृसिंह मंदिर में केनोपी और स्टॉल लगाकर लड्डू बेच रही हैं। इन दिनों यात्रा चरम पर है जिससे लड्डू की बिक्री भी खूब हो रही है। खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने बताया कि पिछले साल यात्रा के दौरान तीन लाख तक के लड्डू बेचे गए थे। अभी यात्रा शुरू हुए डेढ़ महीना ही हुआ और अभी यह आंकड़ा डेढ़ लाख के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन




50 रुपये में बिक रहे चार लड्डू

- चौलाई के लड्डू दो तरह से बनाकर बेचे जा रहे हैं। एक दाने वाले और दूसरे चौलाई को पीसकर। दाने वाले लड्डू एक बॉक्स में चार पीस होते हैं और यह 40 से 50 रुपये में बिक रहा है। जबकि चौलाई को पीसकर बनाए गए लड्डू करीब 500 रुपये किलो बिक रहे हैं। बदरीनाथ में ब्लॉक मुख्यालय के स्टॉल के अलावा हेस्को का स्टॉल भी है, जहां लड्डू बेचे जा रहे हैं। महिलाएं अन्य एनजीओ के साथ व खुद भी लड्डू बेच रही हैं। ब्लॉक मुख्यालय के स्तर से ही करीब 80 हजार रुपये के लड्डू बेचे जा चुके हैं। अन्य माध्यमों से भी करीब इतने के ही लड्डू बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed