{"_id":"684eb4aa940b8953fe0ecd3f","slug":"passengers-are-getting-benefit-of-atm-van-of-district-cooperative-bank-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113032-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जिला सहकारी बैंक की एटीएम वैन का यात्रियों को मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जिला सहकारी बैंक की एटीएम वैन का यात्रियों को मिल रहा लाभ
Sun, 15 Jun 2025 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक ने बदरीनाथ धाम, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा रूट पर एटीएम वैन का संचालन किया है। एटीएम वैन से तीर्थयात्री धनराशि निकाल रहे हैं। तीर्थयात्रियों ने इस सेवा की सराहना की है।
चमोली जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह का कहना है कि एटीएम वैन का संचालन यात्रा रूट पर किया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को कैश की दिक्कत बनी रहती है। एटीएम वैन का संचालन करने से उन्हें लाभ मिल रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग तक वैन का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली के तीर्थयात्री अमन वर्मा ने बताया कि वे अपने परिजनों के साथ बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आए थे। कैश समाप्त होने और नेटवर्क न होने के कारण मोबाइल से भी धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही थी। बैंक के एटीएम वैन से कैश निकाला। यह सेवा उच्च हिमालय क्षेत्र में किसी वरदान से कम नहीं है। संवाद