फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pashwas performed the Dev dance keeping the dagger of the Goddess in their mouth.

पश्वाओं ने देवी के कटार को मुंह में रख किया देव नृत्य

Fri, 17 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Pashwas performed the Dev dance keeping the dagger of the Goddess in their mouth.
मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा शुक्रवार को चिडंगा मल्ला गांव पहुंची। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और पुष्पवर्षा कर देवी को प्रणाम किया। देवी के गांव पहुंचते ही वातावरण भक्तिमय हो गया। डोली थोकदार बुटोलाओं की चौक पर आते ही मां नंदा के पश्वा दरवान सिंह और त्रिलोक सिंह पर अवतरित हुए। उन्होंने देवी के कटार को मुंह में रखते हुए देव नृत्य किया। उसके बाद मां नंदा को बुटोला परिवार ने चांदी का हार और अंग वस्त्र भेंट किए। यहीं पर मां नंदा को नए वस्त्र पहनाए गए और यहां से आगे ननिहाल विदा किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गांव की ध्याणियों ने मां नंदा को भेंट चढ़ाई और पूजा-अर्चना की। देहरादून, दिल्ली, मुंबई, नासिक, पुणे, हल्द्वानी से भी प्रवासी ग्रामीण पहुंचे थे। चिडंगा गांव के बाद मां नंदा की डोली कल्याणी गांव पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने देवी के जयकारे लगाए और पूजा अर्चना की। इसके बाद डोली अपने 18वें पड़ाव जौला गांव पहुंच गई। इस अवसर पर प्रोफेसर हरिशंकर मिश्रा, चरण सिंह, रघुवीर सिंह, ग्राम प्रधान बसंती देवी, सरपंच, कमल सिंह, मनोज जोशी, विनोद जोशी, महेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, ममंद अध्यक्ष पूजा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन

देवन और घंसी गांव में मनाया गया जागड़ा पर्व
नैनबाग(टिहरी)। जौनपुर ब्लाक के ग्राम देवन और घंसी में नागराजा का जागड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने देव डोली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। अश्विन माह की संक्रांति पर जौनपुर में नागदेवता के जागड़ा पर्व पर भगवान नाग देवता की डोली बृहस्पतिवार को देवन से सेम मुखेम रात्रि विश्राम के लिए गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह देव डोली सेम मुखेम से देवन और वहां से घंसी गांव पहुंची। यहां सैकड़ों लोगों ने देव डोली के दर्शन किए। इस दौरान कई पश्वा पर देवता अवतरित हुए। इस दौरान बाहर से आए गांव के लोगों ने ग्रामीणों के साथ तांदी, रासों और हारुल नृत्य किया। इस मौके पर नागदेवता मंदिर समिति के अध्यक्ष बचन सिंह, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, डा. वीरेंद्र सिंह रावत, टीकम सिंह पंवार, प्रधान जगमोहन कंडारी, पूर्व प्रधान दलेप सिंह, बलबीर सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज, प्रवीन, विपिन पंवार, कुशलानंद डोभाल और खजान सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed