फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Park built on the theme of Chipko movement

चिपको आंदोलन की थीम पर बनाया पार्क

Thu, 25 Feb 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Park built on the theme of Chipko movement
चमोली जिले के रैणी गांव में वर्ष 1970 में शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध चिपको आंदोलन की यादों को यहां पार्क में संजोया गया है। जिला प्रशासन की पहल पर यहां चिपको आंदोलन की थीम पर बने इस पार्क से जहां एक तरफ चिपको आंदोलन से नई पीढ़ी को अवगत कराया जा रहा है वहीं पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया जा रहा है। चिपको आंदोलन से जुड़ा जिले में यह पहला पार्क है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की पहल पर गोपेश्वर के जीरो बैंड के पास एक पार्क बनाया गया है, जिसमें चिपको आंदोलन से जुड़ी यादों को दर्शाया गया है। जंगल में पेड़ काटने आए माफियाओं के विरुद्ध पहाड़ की महिलाएं किस तरह से पेड़ों पर चिपक गईं थीं यह पार्क में दर्शाए गए हैं। पेड़ पर लिपटीं महिलाएं और सामने कुल्हाड़ी लेकर पेड़ काटने के लिए खड़े व्यक्ति का म्यूरल बनाया गया है। पार्क में बेंच, पौध, आर्टिफिशियल ग्रीन ग्रास और गौरा देवी का शिलापट आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed