फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parents and teachers understand the feelings of children in the computer age

कंप्यूटर युग में बच्चों की भावनाओं को समझें अभिभावक व शिक्षक

Wed, 11 May 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Parents and teachers understand the feelings of children in the computer age
गौचर में जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट करते विधायक राजेंद्र भंडारी। - फोटो : GOPESHWAR
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित कार्यशाला में बाल अधिकारों के संरक्षण पर चर्चा की गई। कार्यशाला में आयोग की अध्यक्ष रुपाली बनर्जी सिंह ने कहा कि बच्चों के अधिकारियों का संरक्षण करना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि आज कंप्यूटर युग में अभिभावकों व शिक्षकों को छात्रों की भावनाओं को समझने की जरूरत है। उप पुलिस अधीक्षक नताशा सिंह ने कहा कि जीवन में पढ़ाई ही महत्वपूर्ण नहीं है, छात्र-छात्राओं को सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल व अन्य गतिविधियों में भी आगे आने की जरूरत है। राज्य बाल संरक्षण आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कपरुवाण ने सरकारी विद्यालयों को संवारने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। कार्यशाला में चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ ही अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न शिक्षाविदों ने तनावरहित परीक्षा, बाल संरक्षण आयोग व शिक्षा विभाग के बीच समन्वय, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण का गठन, प्रस्तुतिकरण पर चर्चा की। छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम पर लिखित पुस्तक भी वितरित की गई। संचालन कुंवर सिंह रावत व विजय पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed