फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   pandav lila

पांडवों ने किया गंगा स्नान

Wed, 02 Dec 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 02 Dec 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन

 ग्राम पंचायत कुमेड़ा में चल रही पांडव लीला के दौरान भव्य जलयात्रा का आयोजन किया गया। पांडव परिवार ने गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। ग्रामीणों ने देवताओं (पांडव) से अपने परिवार की कुशलता की मनौतियां मांगीं। महिलाओं ने मांगल गीत गाकर पांडव परिवार से क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन


भगवान नारायण के नेतृत्व में पांडव परिवार ने खुनागाड़ नदी में पवित्र स्नान किया। इसके बाद भूम्याल देवता ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
विज्ञापन


पांडव परिवार के कुमेड़ा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूूल-मालाओं से स्वागत किया। 80 वर्षीय धर्म सिंह रावत का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस मौके पर पांडव लीला समिति के अध्यक्ष माधो सिंह, डा. दर्शन सिंह नेगी, उमा देवी और सुदर्शन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नारायणबगड़ के भगोती गांव में चल रहे पांडव नृत्य के आठवें दिन पांडवों ने गंगा स्नान किया। जहां राजा पांडु के श्राद्ध और तर्पण कार्यक्रमों का पांडवों के पश्वाओं ने मंचन किया। गांवों में पांडवों का शोभा यात्रा के साथ स्वागत तथा पूजा की गई।


इस दौरान लाटू देवता का निशान भी यात्रा भी शामिल था। नारायणबगड़ बाजार में शोभायात्रा के दौरान आधा घंटे तक यातायात रोक दिया गया। बृहस्पतिवार को चक्रव्यूह मंचन और गैंडा बध के साथ पांडव नृत्य का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed