{"_id":"643c5314360bdab522059459","slug":"opposition-to-send-junior-teachers-on-system-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-133270-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जूनियर शिक्षकों को व्यवस्था पर भेजने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जूनियर शिक्षकों को व्यवस्था पर भेजने का विरोध
विज्ञापन
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन की दशोली ब्लॉक की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। संगठन ने जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को व्यवस्था पर प्राथमिक विद्यालयों में भेजने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे जूनियर हाईस्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था बाधित हो रही है।
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मदन कपरवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने कई प्रस्ताव पारित किए जिसमें जूनियर स्तर के विद्यालयों में शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति करने, लंबित एरियर बिलों का तुरंत भुगतान करने, शिक्षकों को समय-समय पर दिए जाने वाले विभागीय पत्र उप शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से ही निर्गत करने की मांग की। कहा कि अजीम प्रेमजी संस्था की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण का संगठन विरोध करता है। इससे विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहे हैं। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र डिमरी, ब्लॉक संरक्षक हरीश चंद्र नेगी, ब्लॉक उपाध्यक्ष भगत सिंह नेगी, मोहन सक्सेना, नरेंद्र लाल केंथवाल, मुकेश चंद्र डिमरी, बैशाख सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह नेगी, विनोद चंद्र, बुद्धिलाल सैनानी, प्रकाश चंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।