फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposition to accommodation in cluster school

Chamoli News: क्लस्टर विद्यालय में समायोजित करने का विरोध

Thu, 10 Jul 2025 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 10 Jul 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Opposition to accommodation in cluster school
देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ को क्लस्टर विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज घेस में समायोजित करने पर अभिभावकों ने विरोध जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर क्लस्टर विद्यालय में शामिल करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पीटीए अध्यक्ष सोबन सिंह खत्री, गोविंद बिष्ट, मादो सिंह, मदन सिंह, त्रिलोक दानू, प्रमोद सिंह, यशपाल सिंह आदि ने बताया कि सवाड़ सैनिक बाहुल्य गांव है। इस विद्यालय में सवाड़, पोखरीगाड़ व मेलमिंडा के बच्चे पढ़ते हैं और सवाड़ से घेस की दूरी 27 किमी है। पैदल मार्ग की स्थति भी सही नहीं है। जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का हमेशा खतरा बना रहता है। बरसात के समय पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। वहीं शीतकाल में बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हो जाते हैं जिस कारण अधिकांश बच्चे घेस नहीं जा पाएंगे। उन्होंने सवाड़ इंटर कॉलेज को क्लस्टर विद्यालय में समायोजित न करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed