फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One person died due to fire in Gaushala

गोशाला में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

Fri, 01 Apr 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
One person died due to fire in Gaushala
आदिबदरी तहसील के भलसों गांव की गोशाला में आग लगने से एक व्यक्ति और दो पशुओं की जलने से मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर पहुंचे आदिबदरी चौकी से पुलिसकर्मी ने शव पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नवीन खंडूड़ी ने बताया कि भलसों गांव के दो भाई खुशाल सिंह और गजेंद्र सिंह पुत्रगण प्रताप सिंह की गोशाला में बृहस्पतिवार रात 10 से 11 बजे के बीच आग लग गई। गोशाला के एक कमरे में दो गाएं व एक बछड़ा बंधा हुआ था तथा दूसरे कमरे में घास रखी हुई थी। जिस कमरे में घास थी वहां सुगड गांव का बादर सिंह (40 वर्ष) पुत्र शेर सिंह सोया हुआ था, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। गोशाला के कमरे में आग लगने से बादर सिंह की झुलसकर मौत हो गई व दूसरे कमरे में बंधी दो गायों व एक बछिया की दम घुटने से मौत हो गई। रात 11 बजे जब भलसों के ग्रामीणों ने गोशाला में भीषण आग की लपटें देखीं तो वे आग बुझाने मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गोशाला जल चुकी थी। घटना की सूचना आदिबदरी पुलिस को दी गई तो रात को ही चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिसकर्मी सुशील कुमार सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसआई पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के लड़के और भाई ने बादर सिंह की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed