फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One arrested for cheating more than 15 lakhs in the name of heli service

Chardham Yatra: हेली सेवा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी वेबसाइट बनाकर यूं लगाता था लोगों को चूना

Thu, 02 Jun 2022 08:52 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली।
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली। Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 Jun 2022 08:52 AM IST
सार

फर्जी वेबसाइट बनाकर हेली सेवा के नाम पर अब तक करीब 15 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी श्वेता चौबे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि चमोली पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
One arrested for cheating more than 15 lakhs in the name of heli service
हेलिकॉप्टर

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर देश भर से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोगों से 15 से 20 लाख रुपये तक ठगे हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार 15 मई को उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ आए अंबरीश कुमार ने बदरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनके साथ ठगी हुई है। उनसे 2,4590 रुपये ठग लिए गए। एसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर जांच के लिए टीम गठित की गई। थाना गोविंदघाट के एसआई विनोद चौरसिया के नेतृत्व में एसओजी टीम ने सर्विलांस, फोन डिटेल सहित अन्य तकनीकी सहायता से आरोपी को नवादा बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
एसपी श्वेता चौबे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में आरोपी के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर देशभर से अब तक 15 से 20 लाख रुपये तक की ठगी की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल की ओर से आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार और एसपी चमोली ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। खुलासा करने वाली टीम में एसआई विनोद चौरसिया, एसओजी से राजेंद्र सिंह और आशुतोष तिवारी जबकि सर्विलांस से विपिन रावत शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करता था ठगी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइट तैयार कर रखी थी। वह उसे साइट को चलाने (होस्टिंग) के लिए तेलंगाना के एक इंजीनियर की मदद लेता था, जिसके लिए वह हर दिन चार से पांच हजार रुपये भुगतान करता था, ताकि गुगल पर सर्च करते ही सबसे ऊपर उसकी फर्जी वेबसाइट दिखे।

यात्रियों को संदेह होने पर भी हड़प लेता था अधिक पैसे
बुकिंग के नाम पर जब यात्रियों को संदेह हो जाता है तो उन्हें यह कहकर कि वेबसाइट सस्पेंड हो गई है यदि कंफर्म टिकट चाहिए तो और पैसे लगेंगे। लोग उसकी बातों में आकर पैसे दे देते थे, जिसे वह अपने अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देता था।

बैंक अकाउंट कराए फ्रीज
एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी ने धोखाधड़ी के 3.7 लाख रुपये यूनियन बैंक और 1.7 लाख रुपये एक्सिस बैंक में जमा करवाए थे, जिनको फ्रीज करावा दिया गया है। अन्य बैंकों में भी आरोपी ने ठगी की रकम जमा करवाई है। धोखाधड़ी का शिकार हुए अन्य लोगों से भी पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed