फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Independence Day 2021: Indian Army will hoist tricolour in Satopanth and Panpatia

उत्तराखंड: 15 अगस्त को सतोपंथ और पनपतिया में तिरंगा फहराएगी सेना, माणा कैंप से दो दल रवाना

Sun, 08 Aug 2021 09:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 09:47 PM IST
सार

बता दें कि ट्रेकिंग के लिए रवाना होने वाला एक दल माणा से लक्ष्मी वन, सूर्य कुंड होते हुए सतोपंथ ग्लेशियर पहुंचेगा।

विज्ञापन
Independence Day 2021: Indian Army will hoist  tricolour in Satopanth and Panpatia
सतोपंथ और पनपतिया की ट्रेकिंग के लिए माणा कैंप से रवाना होते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत सेना के दो दल सतोपंथ और पनपतिया ग्लेशियर में तिरंगा फहराएंगे। रविवार को माणा कैंप से भारतीय सेना के दो दलों को कमांडिंग आफिसर कर्नल हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों टीमों में 25-25 सदस्य शामिल हैं। 

विज्ञापन


ट्रेकिंग के लिए रवाना होने वाला एक दल माणा से लक्ष्मी वन, सूर्य कुंड होते हुए सतोपंथ ग्लेशियर पहुंचेगा। जबकि दूसरा दल माणा से पनपतिया ग्लेशियर पहुंचकर तिरंगा फहराने के बाद रुद्रप्रयाग पहुंचेगा। यह रूट छह दिन का होगा।
विज्ञापन


दलों को रवाना करने के दौरान सेना के ऑफिसर कमांडिंग कर्नल हेमंत कुमार ने बताया कि दल का मुख्य उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सरहद पर तिरंगा फहराना है। भारतीय सेना हमेशा देशवासियों की सुरक्षा के लिए शरहदों पर तैनात रहती है। उन्होंने बताया कि दल में तैनात 25-25 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत महोत्सव के तहत रोपे पौधे
आजादी  के अमृत महोत्सव के अवसर पर पोखरी के श्रीगढ़ गांव में ग्रामीणों और एनएसएस के स्वयं सेवियों ने वन पंचायत की भूमि पर पौधे रोपे। इस मौके पर शिक्षक धन सिंह घरिया, महिला मंगल दल अध्यक्ष लीला देवी, रश्मि देवी, प्रिंशा, अंजू, लक्ष्मी, रवीना आदि मौजूद थे। वहीं, गोपेश्वर में रविवार को पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नक्षत्र वाटिका में औषधीय पौधों का रोपण किया। इस मौके पर अलकनंदा वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुरारी लाल, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed