फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Oil Kalash Yatra from Laxmi Narayan Temple leaves for Badrinath

लक्ष्मी नारायण मंदिर से तेल कलश यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना

Thu, 05 May 2022 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Oil Kalash Yatra from Laxmi Narayan Temple leaves for Badrinath
डिम्मर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होती तेल कलश यात्रा। - फोटो : KARNPRYAG
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बृहस्पतिवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से डिम्मर गांव में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी ने गाडू घड़ा तेलकलश की पूजा की और अरुण डिमरी, मुकेश डिमरी को गाड़ू घड़ा सुपुर्द कर तेल कलश यात्रा को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया। भक्तों के जयघोष और गाजे-बाजे के साथ यात्रा शिव मंदिर टटासू पहुंची, जहां बाबा योगेश्वरानंद महाराज ने पूजा की। फिर वहां से विद्यापीठ, न्यू डिम्मर होते हुए यात्रा सिमली बाजार पहुंची। भक्तों ने तेलकलश के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद गृहण किया। बीकेटीसी के सदस्य आशुतोष डिमरी ने कहा कि गाडू़ घड़ा द्वितीय चरण की यात्रा सिमली, कर्णप्रयाग, लंगासू, नंदप्रयाग, चमोली, विरही, पीपलकोटी, पाखी होते हुए रात्रि प्रवास के लिए नरसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी। इस अवसर पर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य संजय डिमरी, गोपी डिमरी, प्रकाश डिमरी, प्रभुकांत डिमरी, मुकेश डिमरी, अरुण डिमरी, संतोष डिमरी, संदीप डिमरी, विजय डिमरी, अनिल डिमरी, सुरेश डिमरी और हेमचंद डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed