{"_id":"9aaee332c4407b0721e61a4c5c31f3c5","slug":"officers-solve-people-problem-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं दोबारा मिली तो अफसरों की खैर नहीं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं दोबारा मिली तो अफसरों की खैर नहीं : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर।
Updated Mon, 07 Dec 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज के जिम हाल में रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत का जनता दरबार मध्य रात्रि तक चला। जनता दरबार में करीब तीन सौ शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें लोनिवि, पेयजल और एडीबी से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रात एक बजे से तीन बजे तक अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जनता दरबार में शिकायतों का अंबार लगने से उतने हतोत्साहित नहीं हैं जितना अधिकारियों के रवैए से नाराज हैं।
उन्होंने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि दो माह बाद फिर चमोली जिले में आऊंगा। यदि जनता दरबार में उठी यही समस्याएं फिर से सामने आईं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने एवं लोनिवि, पीएमजीएसवाई और एडीबी को सड़क निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, बार संघ के अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा, प्रधान संगठन के अध्यक्ष तेजवीर कंडेरी, निर्माण सलाहकार समिति के अध्यक्ष युद्धवीर बर्त्वाल और भीम सिंह आदि मौजूद थे।
तमिलनाडु के डाक्टर राज्य में देंगे सेवा
पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पतालों में चिकित्सकों की भरपाई के लिए गांव-गांव स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। तमिलनाडु से भी डॉक्टरों को उत्तराखंड में लाया जाएगा। मोबाइल मेडिकल सेवा से अंतिम गांव को जोड़ा जाएगा। प्रत्येक जिले में सुविधा संपन्न अस्पताल स्थापित किया जाएगा।
टिकट बांटना सोनिया और राहुल के अधिकार में : उपाध्याय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस संगठन को धरातल पर मजबूत किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में प्रत्याशियों को टिकट का आवंटन करना सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अधिकार क्षेत्र में है।
यहां लोनिवि गेस्ट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें कर संगठन को मजबूती दी जाएगी।
गोपेश्वर में आयोजित जनता दरबार में 95 फीसदी समस्याएं हल हुई हैं। उन्होंने सीएम हरीश रावत को धरती पुत्र की संज्ञा दी।
गोपीनाथ की नगरी में पैदल घूमे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को सुबह एक घंटे गोपीनाथ की नगरी में पैदल घूमे। उन्होंने जिला पंचायत रोड स्थित सब्जी की दुकान से पालक की एक गड्डी खरीदी और पकोड़े भी खाए। करीब आठ दुकानों में दुकानदारों और खरीदारों से भी मुलाकात की।
उन्होंने इंदिरा अम्मा भोजनालय में खाद्यान्न की उपलब्धता की जानकारी भी ली। सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।
सवाड़ में शहीद मेले का शुभारंभ
सवाड़ में सोमवार को अमर शहीद मेले का मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रथम विश्व युद्घ में शहीद 22 सैनिकों के स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्घाजंलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ के गांवों से पलायन रोकने के लिए सरकार कारगर योजना बना रही है ताकि पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी पहाड़ के विकास में काम आए।
पूर्व सैनिक कल्याण मंत्रालय के कर्नल एनके डबराल ने झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री को झंडा लगाया। विधायक जीतराम, कांग्रेस प्रदे अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर डीडी कुनियाल, महावीर बिष्ट, लखन रावत, प्रीतम सिंह रावत, राजेंद्र दानू, महेश चंद्र जोशी, इंद्र सिंह राणा, मेलाध्यक्ष देवकी देवी, मनोज कुमार, हरेंद्र कोटड़ी, देवी जोशी, नंदा देवी, लीलाधर जोशी, सुरेंद्र खत्री आदि मौजूद थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने बेराधार में हाईस्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
सवाड़ में मुख्यमंत्री की घोषणाएं
-देवाल को नगर पंचायत का दर्जा
-जीआईसी ल्वाणी में इंटर में विज्ञान की कक्षाएं संचालित और भवन का निर्माण
-शहीद स्मारक स्थल के विकास और मेले के लिए पांच लाख
-वाण से सुतोल मोटर मार्ग का निर्माण
-देवाल घेस मोटर मार्ग का नाम पूर्व विधायक शेर सिंह दानू के नाम
-घेस गांव का विद्युतीकरण
-देवाल-थराली वाण का सुधारीकरण
-धुराधारकोट मोटर का विस्तारीकरण
-मेलखेत में स्वास्थ्य केंद्र
-देवाल से पिंडारी ग्लेशियर के लिए ट्रेक मार्ग का सर्वे
-सवाड़ खेल मैदान का विस्तारीकरण
-लोहाजंग में स्वस्थ्य केंद्र।
-देहरादून से देवाल तक रोडवेज बस सेवा।