{"_id":"66e2e59c09906eeb410f660e","slug":"officers-should-remain-alert-numbers-issued-to-give-information-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108071-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli Rainfall: डीएम के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश, सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Rainfall: डीएम के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश, सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी
Thu, 12 Sep 2024 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:34 PM IST
सार
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा और आवागमन पर नियंत्रण रखने, आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम संदीप तिवारी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही जनता को विशेष सावधानी, सुरक्षा व आवागमन में नियंत्रण रखने की सलाह दी। साथ ही किसी भी आपदा की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा और आवागमन पर नियंत्रण रखने, आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। कहा कि मार्ग बाधित होने पर निर्माणदायी संस्थाएं तत्काल सड़क खुलवाएं।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, रेड अलर्ट जारी, तीन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन
कहा कि सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहे। समस्त चौकी, थाने भी आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित अलर्ट पर रहें। कहा कि आपदा की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0135-2710334, टोल फ्री नंबर 1070, मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404 पर देना सुनिश्चित करें।