फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Officers reprimanded for incomplete work

अधूरे कार्य पर अधिकारियों को फटकारा

Sat, 23 Apr 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Officers reprimanded for incomplete work
चमोली बाजार में बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण करते एसडीएम अभिनव शाह। - फोटो : GOPESHWAR
एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से चमोली बाजार में अधूरी नाली निर्माण और गंगा एक्शन प्लान के तहत बिछी सीवर लाइन के अधूरे काम पर एसडीएम अभिनव शाह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए यात्रा शुरू होने से पहले इन कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम ने चमोली बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। बाजार में बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के तहत चल रहे नाली निर्माण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं गंगा एक्शन प्लान के तहत बिछाई सीवर लाइन का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। एसडीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। अधूरे कार्य होने से जहां यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, वहीं इससे जाम भी लगेगा। अधूरे निर्माण से दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। इस दौरान व्यापार संघ चमोली के अध्यक्ष ताजबर नेगी, कुलदीप वर्मा ने बाजार की अन्य व्यवस्थाओं को भी ठीक कराने की मांग की है। इससे पहले एसडीएम ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चमोली थाने में व्यापारियों सहित अन्य नागरिकों के साथ बैठक की, जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed