फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Offered food grains to the doli of Nanda Devi reached Bainoli village

बैनोली गांव पहुंची नंदा देवी की डोली को अनाज का भोग लगाया

Sun, 19 Sep 2021 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Offered food grains to the doli of Nanda Devi reached Bainoli village
आस्था एवं लोक संस्कृति की प्रतीक मां नंदा राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा सेरा विजयपुर गांव के बाद अपने 20वें पड़ाव बैनोली गांव पहुंची। यहां पर पंचायती चैक में देवी की डोली विराजमान हुई। देवी के पश्वा नरेंद्र सिंह साथ ही कई अन्य भक्तों पर देवी अवतरित हुईं और भक्तों को आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने मां नंदा को स्थानीय अनाजों और फलों का भोग लगाया साथ ही शृंगार सामग्री भेंट की।
विज्ञापन

मां नंदा का लोकजात यात्रा का यह अंतिम पड़ाव है। इसके बाद सोमवार को मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली छह माह प्रवास के लिए अपने ननिहाल सिद्धपीठ देवराड़ा में विराजमान हो जाएगी। बैनोली गांव पहुंचने पर मां नंदा राजराजेश्वरी का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गंभीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह, विशन दत्त जोशी, मोहन प्रसाद जोशी, राधाबल्लभ, हीराबल्लभ शर्मा, दिनेश चंद्र जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed