फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   nyay yatra has set off from Badrinath to seek justice for Ankita Bhandari's family.

Chamoli News: अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए बदरीनाथ से निकली न्याय यात्रा

Thu, 22 Oct 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 22 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
nyay yatra has set off from Badrinath to seek justice for Ankita Bhandari's family.
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा
कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, नौकरियों में कथित अनियमितताओं पर सरकार पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ। अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग के लिए कांग्रेस की न्याय यात्रा बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम से शुरू हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकली यह यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। कांग्रेस ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, सरकारी जमीनों और नौकरियों में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
न्याय यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। इसके बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है और अंकिता भंडारी मामले के आरोपियों को बड़े पदों से नवाजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी जमीनें बिक रही हैं, युवा बेरोजगार हैं और नौकरियां बेचे जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी और केदारनाथ में सोना गायब होने के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि न्याय यात्रा परमेश्वर के दर से जन-जन के दर तक पहुंचेगी। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, नरेंद्रनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर पल्लव, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, माणा के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा, पार्टी प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट-
मारवाड़ी चौक तक रैली निकाली
बदरीनाथ से रवाना हुई न्याय यात्रा के ज्योतिर्मठ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद बदरीनाथ स्टैंड से मारवाड़ी चौक तक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाए और न्याय यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, नगर अध्यक्ष प्रकाश नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed