फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News: pilgrims Number increased in Badrinath and Hemkund

Chamoli News: बदरीनाथ और हेमकुंड में बढ़ी तीर्थयात्रियों की संख्या, पांच से धाम में बद्रीश पंचायत महोत्सव

Wed, 02 Oct 2024 02:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Oct 2024 02:53 PM IST
सार

मंगलवार को 2375 श्रद्धालु हेमकुंड पहुंचे। अभी तक 1,78363 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Chamoli News: pilgrims Number increased in Badrinath and Hemkund
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इन दिनों बदरीनाथ धाम में खूब चहल-पहल बनी हुई है। मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 5153 तीर्थयात्रियों ने बदरीविशाल के दर्शन किए। अभी तक 10,60683 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब में भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा है। मंगलवार को 2375 श्रद्धालु हेमकुंड पहुंचे। अभी तक 1,78363 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: 56 साल बाद सैनिक की पार्थिव देह पहुंचेगी गांव, बर्फ में था शव सुरक्षित, कई साल राह देखते रहीं पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीश पंचायत महोत्सव पांच से
स्वच्छता ही सेवा मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत बदरीनाथ, पुलिस प्रशासन और बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदररनाथ मंदिर समिति) की ओर से धाम में पांच अक्तूबर से बदरीश पंचायत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि दो दिवसीय बदरीश पंचायत महोत्सव में शैलनेट नाट्य संस्था की ओर से चक्रव्यूह मंचन, लोकगायक प्रीतम भरतवाण, किशन महिपाल, अमित खरे और विपुल मेहता एंड पार्टी की सांस्कृतिक संध्या होगी। छह अक्तूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें स्थानीय स्तर पर पर्यावरण से जुड़े लोग प्रतिभाग करेंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed