फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   NSUI burnt effigy of Minister of State for Higher Education

एनएसयूआई ने फूंका उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का पुतला

Thu, 31 Oct 2019 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
NSUI burnt effigy of Minister of State for Higher Education
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं और अन्य छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत और कुलपति प्रो. यूएस रावत का पुतला फूंका। उन्होंने महाविद्यालय गेट पर विवि के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि गोपेश्वर को विवि का कैंपस तो बनाया गया है, लेकिन इसका अपना कोई स्वरूप विकसित नहीं किया गया है। अभी भी परिसर की सभी गतिविधियां गढ़वाल विवि की तर्ज पर संचालित हो रही हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत पर छात्रों ने वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा गया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व परिसर में पुस्तकालय का आधुनिकीकरण करने सहित विभिन्न घोषणाएं की थीं, लेकिन अभी तक घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरी हैं। छात्रों ने फीस में कमी करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर पूर्व विवि प्रतिनिधि विपिन फरस्वाण, मनीषा बिष्ट, सिमरन, कल्पना, शिवानी, नितिन नेगी, अमन बिष्ट, सुमित, सचिन और रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed