फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   nsca win the match

एनएससीए की टीम ने आईटीबीपी को हराया

Sun, 20 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 20 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

न्यू स्टार क्रिकेट एसोसिएशन (एनएससीए) के सौजन्य से सातवीं राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज रविवार को खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के पहले मैच में एनएससीए की टीम ने आईटीबीपी को सात विकेट के हराया।

विज्ञापन


आईटीबीपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए की टीम ने 14वें ओवर में 106 रन बनाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि सीएम के सलाहकार पृथ्बीपाल सिंह चौहान ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को शिखर तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार की पहल से उत्तराखंड को बीसीसीआई की मान्यता शीघ्र मिलने की संभावना है, जिससे अब टीम इंडिया में यहां की प्रतिभाओं का आसानी से चयन होकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के युवा अपना हुनर दिखा सकेंगे।


प्रवक्ता भगवती रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में एनएससीए के संरक्षक जयकृत बिष्ट, अध्यक्ष नवीन टाकुली, सचिव प्रकाश शैली रेनू नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी, प्रमुख राधा देवी, सभासद ताजवर कनवासी, धनंजय सेमवाल, अनिल नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष ताजबर भंडारी, महाराज लिंगवाल, सुनील पुजारी, राकेश लिंगवाल, राजा चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed