फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now will reach half an hour from Hanumanchati to Badrinath.

अब आधे घंटे में पहुंचेंगे हनुमानचट्टी से बदरीनाथ

Sun, 26 Mar 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 26 Mar 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक का सफर अब आसान हो जाएगा। अभी तक हाईवे के खस्ताहाल होने से हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक 15 किमी की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग रहा था। अब सड़क सुधरने से तीर्थयात्री मात्र आधे घंटे में ही बदरीनाथ धाम पहुंच सकेंगे। यहां इन दिनों सड़क का डामरीकरण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पूर्व हाईवे को चकाचक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


अभी तक बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी से बदरीनाथ धाम तक करीब एक दर्जन से अधिक जगहों पर बदहाल बना हुआ था, जिससे तीर्थयात्रियों के वाहनों को 15 किमी की दूरी तय करने में ही डेढ़ घंटे का समय लगता था। डामरीकरण कार्य नहीं होने से हल्की बारिश में भी हाईवे फिसलन भरा हो जाता है।
विज्ञापन


बीआरओ की ओर से यहां मार्च पहले हफ्ते से हाईवे सुधारीकरण का कार्य शुरू किया गया था। हनुमानचट्टी से सात किमी रड़ांग बैंड तक डामरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि रड़ांग बैंड से आगे शेष आठ किमी हाईवे पर तेजी से डामरीकरण का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ के कमान अधिकारी रूपज्योति दास का कहना है कि हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक बदरीनाथ हाईवे को यात्रा शुरू होने से पूर्व चकाचक कर दिया जाएगा। कहा कि कंचन गंगा, रड़ांग बैंड और पागल नाले जैसे डेंजर जोन पर भी डामरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed