{"_id":"693c1217f1dafba1990b824f","slug":"now-a-request-has-been-made-to-the-delhi-court-to-provide-facilities-in-the-royal-procession-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-119901-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राजजात में सुविधाएं जुटाने के लिए अब दिल्ली दरबार में लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राजजात में सुविधाएं जुटाने के लिए अब दिल्ली दरबार में लगाई गुहार
Fri, 12 Dec 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो
आयोजन समिति के महासचिव नौटियाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट से की मुलाकात
देवराड़ा व कुरूड़ को पड़ाव बनाते हुए मानचित्र में शामिल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। आगामी वर्ष होने वाली श्रीनंदा देवी राजजात के लिए प्रदेश के बाद अब समिति ने दिल्ली दरबार में गुहार लगाई है। समिति ने समय पर राजजात से संबंधित विकास कार्यों, सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाएं जल्द जुटाने की मांग की और दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात की।
हिमालीय महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात हर बारह वर्ष में होने वाली यात्रा है। 280 किमी की पैदल यात्रा में लाखों श्रद्धालु और सैकड़ों देव डोलियां, छंतोलियां शामिल होती हैं। ऐसे मेंं यात्रा के बीस से अधिक पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाना चुनौती होता है। इस पर श्रीनंदा देवी राजजात समिति ने प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र तक गुहार लगाई है। शुक्रवार को समिति के महासचिव भुवन नौटियाल ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात की। इस दौरान देवराड़ा व कुरुड़ को पड़ाव बनाते हुए पर्यटन विभाग के मानचित्र में शामिल करने की मांग की गई। साथ ही हिमालीय कुंभ राजजात में आवास, भोजन, शौचालय, प्रकाश, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में परिषद का गठन करने, संबंधित जिलाधिकारियों को आयुक्त बनाने, एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाने, यात्रा मार्ग और पड़ाव पर आवास, पार्किंग, सड़क, शौचालय, पानी, पथ प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाओं को जल्द करने की मांग की गई।