{"_id":"583daebe4f1c1b0e1ede5fee","slug":"notbandi-can-not-get-home-because-of-labor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के कारण घर नहीं जा पा रहे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के कारण घर नहीं जा पा रहे मजदूर
ब्यूरो/ अमर उझाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Wed, 30 Nov 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में बोर्डर रोड निर्माण कार्य कर रहे झारखंड के मजदूर नोटबंदी के कारण पर्याप्त धनराशि न मिलने से अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। तीन दिनों से ये मजदूर जोशीमठ में जैसे-तैसे रह रहे हैं।
विज्ञापन
चार सालों से बीआरओ चीन सीमा क्षेत्र में जोशीमठ-मलारी-सुमना मोटर मार्ग का निर्माण और चौड़ीकरण कार्य कर रहा है। इस कार्य में करीब डेढ़ सौ मजदूर लगे हैं। नवंबर माह से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है, जिससे मजदूर कार्य छोड़कर घरों को लौट जाते हैं। अपने मेहनताने को मजदूर जोशीमठ इलाहाबाद बैंक में जमा कर देते हैं।
विज्ञापन
घर जाने के समय वे इस धनराशि को निकाल लेते हैं। इस वर्ष भी झारखंड के करीब 80 मजदूर घर जाने के लिए जोशीमठ तक तो पहुंचे, लेकिन बैंक में करेंसी की कमी के कारण उन्हें मात्र दो-दो हजार रुपये ही मिले।
विज्ञापन
डुमका झारखंड निवासी मजदूर सुफल राय, जयराम कुमार, गुरु दयाल, मुक्तेश्वर राणा, विनोद कुमार और रामदेव का कहना है कि वे यहां परिवार के साथ रहते हैं। बच्चों के साथ झारखंड जाने तक दो से तीन हजार रुपये खर्च हो जाता है, लेकिन बैंक से पर्याप्त धनराशि न मिल पाने से घर नहीं जा पा रहे हैं। कार्य के दौरान जोशीमठ में एक व्यवसायी से राशन उधार लिया अब उनका पैसा भी नहीं चुका पा रहे हैं। तीन दिनों से जोशीमठ में इलाहाबाद बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।