{"_id":"6ae4774c232d140299046f86","slug":"not-a-single-specialist-doctor-at-tharali-hospital-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-127586-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थराली अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थराली अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं
Fri, 30 Oct 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 30 Oct 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
उपचार के लिए जाना पड़ता है 100 से 150 किमी दूर
पिंडरघाटी के तीन ब्लाॅकों का एक मात्र सीएचसी है थराली
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। पिंडरघाटी के एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थराली में सात विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। ऐसे में 40 हजार से अधिक की आबादी को इलाज के लिए 100 से 150 किलोमीटर दूर बागेश्वर या कर्णप्रयाग जाना पड़ता है। यह सीएचसी अब उप जिला चिकित्सालय घोषित हो चुका है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र, ईएनटी और सर्जन सहित सात विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। हालांकि आज तक यहां किसी भी विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत ने इस स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में कई बार मरीज दम तोड़ देते हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा और पर्याप्त जीवन रक्षक दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की तत्काल तैनाती की मांग की। वहीं अपर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। थराली में एक स्थायी और चार अनुबंध डॉक्टर तैनात किए गए हैं। यह तैनाती मौजूदा कमी को पूरा करने के लिए की गई है।