फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   No teacher and resource, ideal school status

शिक्षक और संसाधन नहीं, आदर्श विद्यालय का दर्जा मिला

Wed, 17 May 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Wed, 17 May 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज में हुई प्रबंध समिति और शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में विद्यालय की समस्याओं के हल न होने पर नाराजगी जताई गई। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय स्थापना के 50 वर्ष पूरा करने वाले हैं, लेकिन इन पचास वर्षों में भवन की मरम्मत के लिए एक भी पैसा शासन की ओर से रिलीज नहीं किया गया। यही नहीं पिछले वर्ष विद्यालय को आदर्श विद्यालय का तमगा दिया गया, लेकिन विद्यालय में संसाधन तो दूर शिक्षकों की तैनाती भी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि विद्यालय में वर्तमान में इंटरमीडिएट स्तर पर गणित, जीवविज्ञान, संस्कृत, सैन्य विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता पद खाली हैं। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर धूमीलाल अध्यक्ष और प्रधानाचार्य केसी चौहान को पदेन उपाध्यक्ष बनाया गया। दिनेश चंद्र डिमरी सचिव, प्रवक्ता मनोरमा भंडारी सहसचिव और सुधा नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि स्कूल प्रबंध समिति में नरेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष और राजकुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का चयन भी हुआ। निर्णय लिया गया यदि विद्यालय की समस्याओं का हल नहीं किया गया तो समिति आंदोलन के लिए विवश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed