{"_id":"6f9de5d8e6fb2591dbf12bab5368d316","slug":"no-security-in-cracers-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों की कई दुकानों में नहीं अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों की कई दुकानों में नहीं अग्निशमन यंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में दीपावली की तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासन की तैयारियां बैठकों तक सिमटी नजर आईं। यहां बस स्टैंड पर लगे पटाखा बाजार में दुकानें एक दूसरे से मिलाकर लगाई गई हैं। आम लोगों को चलने के लिए भी जगह नहीं छोड़ी गई है। कई दुकानों में सुरक्षा के लिए रेत, पानी और अग्निशमन यंत्र भी नहीं हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस विभाग की ओर से बाजार के समीप अग्निशमन वाहन या किसी अन्य प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। पुलिस का अग्निशमन वाहन अग्निशमन ऑफिस के समीप खड़ा किया गया है। जहां से पटाखा बाजार की दूरी करीब डेढ़ किमी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह का कहना है कि व्यापारियों को लाइसेंस आवंटित करते हुए दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा को लेकर लगातार मॉनेटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
अग्निशमन केंद्र गोपेश्वर- 81372-252305
जिला अग्निशमन अधिकारी चमोली- 9412480088
जल संस्थान गोपेश्वर- 01372- 252341, 252342
ऊर्जा निगम गोपेश्वर- 01372- 252463, 252464