फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   No parking facility in Pipalkoti, vehicles parked

Chamoli News: पीपलकोटी में नहीं पार्किंग की सुविधा, हाईवे पर खड़े हो रहे वाहन

Sat, 09 Dec 2023 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
No parking facility in Pipalkoti, vehicles parked
चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव पीपलकोटी में वाहन पार्किंग की सुविधा न होने से बदरीनाथ हाईवे पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं जिससे यहां बार-बार जाम लग रहा है। इससे राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। गत वर्ष जिला प्रशासन और नगर पंचायत पीपलकोटी की ओर से बाजार क्षेत्र में पार्किंग सुविधा विकसित करने पर जोर दिया था, लेकिन आज तक नगर को यह सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


दशोली और जोशीमठ ब्लॉक के स्यूंण, बैमरु, मठ, झड़ेता, हाट, जैसाल, गडोरा, किरुली, कम्यार सहित 50 से अधिक गांवों का बाजार पीपलकोटी है। इन गांवों के लिए वाहन भी इसी बाजार से जाते हैं। बाजार में वाहन पार्किंग सुविधा न होने के कारण चालक हाईवे किनारे ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यहां वाहनों का जाम लग जाता है। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि बाजार के समीप ही वाहन पार्किंग की सुविधा विकसित की जानी चाहिए जिससे बाजार में जाम की स्थिति न बने। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने कहा कि पीपलकोटी में वाहन पार्किंग के लिए शासन को लिखा गया था लेकिन हमें जमीन नहीं मिल पाई। इधर, नगर पंचायत की ईओ बीना नेगी का कहना है कि वाहन पार्किंग निर्माण के लिए फाइल शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed