{"_id":"6718dfd3a3c38c7df908fef4","slug":"nisha-and-monica-became-miss-fresher-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-109935-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: निशा और मोनिका बनीं मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: निशा और मोनिका बनीं मिस फ्रेशर
Wed, 23 Oct 2024 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 23 Oct 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पीजी काॅलेज कर्णप्रयाग में जंतु विज्ञान एवं अर्थशास्त्र के परास्नातक में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जंतु विज्ञान विभाग में हुए कार्यक्रम में निशा खंडूड़ी मिस फ्रेशर और अमित मिस्टर फ्रेशर बने। वहीं अर्थशास्त्र विभाग में मोनिका मिस फ्रेशर और विजय पाल मिस्टर फ्रेशर चुने गए। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. वीएन खाली, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डाॅ. डीएस राणा, डॉ. भरत लाल बैरवाण, डॉ. शालिनी सैनी, डॉ. कविता पाठक, डॉ. मृगांक मलासी, डॉ. पूनम और डॉ. दिशा शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
राष्ट्रीय साहसिक शिविर में प्रतिभाग कर रहीं दो छात्राएं
कर्णप्रयाग। स्थानीय पीजी काॅलेज की दो छात्राएं हिमाचल प्रदेश में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय साहसिक खेलों और पर्वतारोहण शिविर में प्रतिभाग कर रही हैं। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ. आरसी भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वयंसेवी छात्राएं अस्मिता रावत व निधि (बी.कॉम. तृतीय) शिविर में प्रतिभाग कर रही हैं। टीम लीडर डॉ. कुंवर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी पीजी कॉलेज डोईवाला व हिना नौटियाल कार्यक्रम अधिकारी पीजी कॉलेज के नेतृत्व में उत्तराखंड के 20 स्वयंसेवकों का दल इस साहसिक शिविर में प्रतिभाग करने पहुंचा है। संवाद