{"_id":"69591e5a63600d5e8a06fc9b","slug":"new-waste-disposal-centre-built-in-jyotirmath-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-116535-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ज्योतिर्मठ में बना नया कूड़ा निस्तारण केंद्र, फरवरी से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ज्योतिर्मठ में बना नया कूड़ा निस्तारण केंद्र, फरवरी से होगा संचालन
Sat, 03 Jan 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे से हटेगा कूड़ा डंपिंग जोन, पर्यावरण और पर्यटन को मिलेगी राहत
ज्योतिर्मठ। नगर पालिका ज्योतिर्मठ का नया कूड़ा निस्तारण केंद्र बनकर तैयार हो गया है। फरवरी माह से नगर का समस्त कूड़ा इसी केंद्र में डाला और निस्तारित किया जाएगा। इसके बाद बदरीनाथ हाईवे किनारे संचालित कूड़ा डंपिंग जोन को बंद कर दिया जाएगा। अब तक नगर का कूड़ा बदरीनाथ हाईवे के किनारे डंप किया जाता था, जिससे दुर्गंध फैलने के साथ कूड़ा अलकनंदा नदी में गिरता था। डंपिंग जोन के पास ही नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का व्यू प्वाइंट होने के कारण दुर्गंध से पर्यटक और श्रद्धालु यहां नहीं रुकते थे। लंबे समय से इस डंपिंग जोन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी। नगर पालिका ने विष्णुप्रयाग पैदल मार्ग पर करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से नया कूड़ा निस्तारण केंद्र तैयार किया है। यहां कूड़ा डंप नहीं किया जाएगा, बल्कि निस्तारण किया जाएगा। केंद्र में स्थापित कॉम्पैक्ट मशीन से प्लास्टिक कूड़े को कॉम्पैक्ट कर बेचा जाएगा, गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी, जबकि शेष कचरे का निस्तारण सेनेटरी लैंडफिल प्रक्रिया से किया जाएगा। इसके साथ ही बदरीनाथ हाईवे पर वर्तमान डंपिंग जोन में जमा कूड़े का निस्तारण कर क्षेत्र को पूरी तरह साफ किया जाएगा। नगर पालिका ज्योतिर्मठ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि विष्णुप्रयाग पैदल मार्ग पर कूड़ा निस्तारण केंद्र तैयार हो गया है। फरवरी से यहीं कूड़ा डाला और निस्तारित किया जाएगा, जबकि हाईवे किनारे मौजूद कूड़े का निस्तारण कर क्षेत्र को साफ कर दिया जाएगा।