फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Neeti valley villages started evacuating with increasing cold

ठंड बढ़ने के साथ ही खाली होने लगे नीती घाटी के गांव

Wed, 14 Oct 2020 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Neeti valley villages started evacuating with increasing cold
ठंड बढ़ने के साथ ही नीती घाटी के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास की ओर लौटने लगे हैं, जिससे घाटी में सन्नाटा पसरने लग गया है। इस महीने के अंत तक घाटी से सभी गांव खाली हो जाएंगे।
विज्ञापन

भारत-चीन (तिब्बत) सीमा से सटे दर्जनों गांव के लोग गर्मियों के लिए छह महीने इस क्षेत्र में अपने मवेशियों के साथ आते हैं। इस दौरान वे खेती करते हैं। ग्रीष्मकाल में यहां खूब रौनक रहती है, लेकिन जैसे जैसे ठंड बढ़ने लगती है लोग फसलों को समेटकर भेड़ बकरी व गायों को लेकर शीतकाल प्रवास की ओर लौटने लगते हैं। भोटिया जनजाति के लोग ग्रीष्मकाल के दौरान ही गर्म कपड़े भी तैयार कर लेते हैं। ग्रामीणों के अपने मूल स्थानों पर लौटने से नीती, गमशाली, बांपा, फरकिया, कैलाशपुर, कोषा आदि गांवों में सन्नाटा पसरने लग गया है। बांपा निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ललीत पाल का कहना है कि 25 अक्तूबर तक घाटी के ग्रामीण अपने मूल स्थान पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed