फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Neeti, Mana Valley villagers got permission to visit ancestral villages

नीती, माणा घाटी के ग्रामीणों को पैतृक गांवों जाने की मिली अनुमति

Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Neeti, Mana Valley villagers got permission to visit ancestral villages
जिला प्रशासन ने नीती और माणा घाटी के ग्रामीणों को छह माह तक के लिए अपने पैतृक घरों में जाने की अनुमति दे दी है। ग्रामीणों को सीमांत क्षेत्रों में जाने से पहले उपजिलाधिकारी जोशीमठ से अनुमति लेनी जरूरी होगी।
विज्ञापन

नीती व माणा घाटी में भोटिया जनजाति के ग्रामीण निवास करते हैं। कृषि कार्य के लिए ग्रामीण ग्रीष्मकाल में छह माह तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहते हैं। अप्रैल माह तक ग्रामीण अपने गांवों में लौट जाते थे, लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण ग्रामीण घाटी में नहीं जा पा रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कृषि कार्य के लिए ग्रामीणों को अपने पैतृक गांवों में जाने की अनुमति दे दी है। जोशीमठ के उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि ग्रामीणों को कार्यालय में आधार कार्ड के साथ आवेदन पत्र जमा करना होगा। सिर्फ चमोली जिले में रह रहे ग्रामीणों को ही सीमांत क्षेत्रों में जाने की अनुमति दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed