बछुवाबाण की नीलम ने जीती बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइथान में आयोजित चार दिवसीय किसान, विकास मेले के अंतिम दिन लक्की ड्रा निकाला गया। इसमें बछुवाबाण की नीलम नेगी ने बाइक जीती। माइथान की मनीषा ने द्वितीय पुरस्कार रेफ्रिजरेटर और नैल के अंकुर नेगी ने तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन जीती। इसके साथ ही कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
माइथान मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का समापन ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण सत्र और दीपावली त्योहार के बावजूद मेला आयोजकों ने मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया जो सराहनीय है।
इस अवसर पर आयोजकों की ओर से मेले में प्रतिभाग करने वाली सांस्कृतिक टीमों सहित लक्की ड्रॉ के 60 से अधिक विजेताओं, स्कूली बच्चों और बछुवाबाण, कोट, कुशरानी, टैंटुड़ा की महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। वहीं विभागीय स्टालों में कृषि, स्वास्थ्य तथा पशुपालन विभागों को सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर मेला समिति की अध्यक्ष शकुंतला देवी, संरक्षक नारायण सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष भवान सिंह रावत, कोषाध्यक्ष सोबन सिंह, डा. कुंवर सिंह, चंद्र सिंह रावत, अवतार सिंह पुंडीर और हिम्मत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
अल्मोड़ा ने जीता वालीबाल का खिताब
मेले के अंतिम दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के वॉलीबाल में भटकोट (अल्मोड़ा) ने कोट वॉलीबाल क्लब को हराकर खिताब जीता। आयोजकों ने विजेता टीम को आकर्षक ट्राफी दी गई। रस्साकसी और कुर्सी दौड़ में बछुवाबाण मल्ला प्रथम रहा।