फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News NCC mountaineer health deteriorated at Niti Pass Army personnel Rescue

Chamoli: नीती दर्रे पर बिगड़ी NCC के पर्वतारोही की तबीयत, 12 किमी पैदल स्ट्रेचर पर अस्पताल लाए सेना के जवान

Fri, 20 Sep 2024 11:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 20 Sep 2024 11:31 PM IST
सार

पर्वतारोही नंदप्रयाग नेशनल कैडेट कोर के पर्वतारोहण दल के साथ नीती दर्रे पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी।

विज्ञापन
Chamoli News NCC mountaineer health deteriorated at Niti Pass Army personnel Rescue
कैडेट को ले जाते जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीती घाटी के सीमांत क्षेत्र में तैनात एनसीसी के पर्वतारोही की बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सेना के जवानों ने रात को ही स्ट्रेचर के सहारे उन्हें करीब 12 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया और वहां से वाहन के जरिये सेना के अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


सेना से मिली जानकारी के अनुसार जयवीर सिंह नेगी (24) निवासी नंदप्रयाग नेशनल कैडेट कोर के पर्वतारोहण दल के साथ नीती दर्रे पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी।
विज्ञापन


Chardham Yatra: बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम आए तीन तीर्थयात्रियों की मौत, अचानक हुई थी तबीयत खराब
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के जवानों ने रात को ही उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर करीब 12 किमी की दूरी पैदल नापी और नदी-नालों व दुर्गम रास्तों को पार करते हुए उन्हें सड़क तक लेकर आए। जवानों ने उन्हें ऑक्सीजन व प्राथमिक उपचार भी दिया। इसके बाद सड़क से सेना के वाहन के जरिये उन्हें ज्योतिर्मठ स्थित सैन्य अस्पताल में पहुंचाया। यहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed