फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   NAP will give affected traders a shop

प्रभावित व्यापारियों को दुकान बनाकर देगा नपं

Tue, 01 Dec 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
NAP will give affected traders a shop
ऑलवेदर रोड परियोजना से प्रभावित दुकानदारों को नगर पंचायत पीपलकोटी ने बड़ी राहत दी है। नगर पंचायत ने पीपीपी मोड में प्रभावित दुकानदारों को दुकान बनाकर देने का आश्वासन दिया है। इन दिनों पीपलकोटी में बदरीनाथ हाईवे के 12 मीटर के दायरे में मकानों का ध्वस्तीकरण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश लाल बंडवाल से भेंट कर नगर पंचायत के माध्यम से दुकानों का निर्माण करने की मांग उठाई। बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि कई ग्रामीण दुकानों से ही अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, लेकिन अब दुकानों के हटाए जाने से वे बेरोजगार हो गए हैं। इस मौके पर ईओ टंकार कौशल, बद्री प्रसाद भट्ट, मोहम्मद अख्तर, संजय नेगी, प्रमोद शाह, राकेश जोशी, बलदेव, वीरेंद्र राणा, अतुल शाह, जवाहर लाल शाह, महेशा लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed