{"_id":"58a48a2d4f1c1b5f7ed864cf","slug":"nani-was-coined-by-the-cheers-kpiri-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैणी के जयकारों से गूंजा कपीरी क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैणी के जयकारों से गूंजा कपीरी क्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Nani Devi trip Diwara
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह पर भ्रमण के लिए निकली रैंस गांव की नैणी देवी की दिवारा यात्रा देव निशाणों के साथ बुधवार को किमोली गांव पहुंची। यहां प्रधान खिलदेव सिंह रावत और प्रधान नारायण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने देव यात्रा का पारंपरिक स्वागत कर पूजा अर्चना की। इससे पूर्व गांवों के भ्रमण के दौरान नैणी देवी के जयकारों से पूरा कपीरी क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
बुधवार को कपीरी के बणसोली गांव में देवी की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने की। यहां बणसोली वल्ली और पल्ली के ग्रामीणों ने देव निशाणों की पारंपरिक पूजा की और भोग लगाया। इसके बाद देवी नौसारी के लिए रवाना हुई। नौसारी, गड़कोट के बाद देवी पारतोली गांव पहुंची।
विज्ञापन
यहां पंडित विशंभर दत्त सती के नेतृत्व में पूजा हुई। इस दौरान देवताओं के पश्वा अवतरित हुए और देवनृत्य हुआ। इसके बाद देवी यात्रा देर शाम किमोली गांव पहुंची। किमोली के प्रधान खिलदेव सिंह रावत सहित ग्रामीणों ने देवी यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
रावत ने बताया कि यात्रा बृहस्पतिवार को जस्यारा के लिए रवाना होगी। इस दौरान किमोली की महिला मंगल दल अध्यक्ष राधा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष जयकृत सिंह, राकेश नेगी, बणसोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।