{"_id":"66f0047847d172c6bd01098f","slug":"nandi-kuniyal-becomes-president-of-trishuli-jaika-autonomous-committee-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-109184-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: त्रिशूली जायका स्वायत्त समिति की नंदी कुनियाल बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: त्रिशूली जायका स्वायत्त समिति की नंदी कुनियाल बनीं अध्यक्ष
Sun, 22 Sep 2024 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। त्रिशूली जायका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम बैठक में वित्तीय वर्ष का लेखाजोखा रखा गया। बैठक में त्रिशूली जायका स्वायत्त समूह की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नंदी कुनियाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं।
हिमालयन पब्लिक स्कूल समिति के सभागार में आयोजित वार्षिक आम बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने किया। प्रमुख ने समूह के सदस्यों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की राष्ट्रीय फ्लैगशिप योजना, एनआरएलएम और रीप परियोजना में महिलाओं की ओर से किए जा रहे आजीविका विकास कार्यों की जानकारी दी। सहकारिता के बाजार विशेषज्ञ तारा परिहार ने बताया कि जायका एक अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसी है जो केंद्र सरकार के साथ कई योजनाओं में वित्तीय सहयोग के साथ उत्तराखंड में भी पेयजल, उद्यानीकरण व वन विभाग को वित्तीय सहयोग कर रही है। बैठक में नंदी कुनियाल अध्यक्ष, माधवी देवी उपाध्यक्ष और प्रियंका कोषाध्यक्ष चुनी गईं। कार्यकारिणी काे सहकारिता के एफएलसी भरत रावत ने शपथ दिलाई। बैठक में एफएलसी मनोज आर्य, एडीओ सुरेंद्र लाल, वन दरोगा दीपक मेहरा आदि ने विभिन्न जानकारी दी।