{"_id":"580f8ae44f1c1b3924bc30dc","slug":"nanda-your-caste-patty-es-kailash-towering","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा तेरी जात पैटी तों ऊंचा कैलास...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा तेरी जात पैटी तों ऊंचा कैलास...
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
programme
- फोटो : अमर उजाला
मैठाणा में आयोजित पांच दिवसीय अलकनंदा पर्यटन, विकास मेले के दूसरे दिन बधाणी संस्था और केके सती ग्रुप मासौं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ग्यारह बजे दशोली की ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। बधाणी संस्था के कलाकारों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद नंदा तेरी जात पैटी तों ऊंचा कैलासु, ना बास घुघुती, जय बदरी-केदार कु सेवा लगे औला गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, केके सती ग्रुप मासौं के कलाकारों ने कन भली लगदी गढ़वाले की रिवाज और मेरा द्यूर मोहन तेरी जीएमओ की गाड़ी जैसे गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दीं। खेल विभाग की ओर से आयोजित 16 आयु वर्ग की दौड़ में अमन रावत-अर्पिता सती ने प्रथम, रजत कुंवर-आंचल ने द्वितीय और हिमांशु रावत-सपना पलेठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
ओपन रोड दौड़ में मुकेश कुमार प्रथम, रवि द्वितीय और संजय सिंह तृतीय रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, मेलाध्यक्ष चंडी प्रसाद थपलियाल, मदन मोहन कोठियाल, दर्शन सिंह नेगी, नरेंद्र पंवार, सोहन सिंह रावत, अनिल सती, खेल शिक्षक मनवर सिंह रावत, मनीष कोठियाल, जयदीप झिंक्वाण, पृथ्वी सिंह रावत, रघुनाथ सिंह बुटोला, अवतार सिंह बिष्ट मौजूद थे। संचालन शास्त्री विनोद प्रसाद मिश्रा ने किया।