फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nanda's doli reached Faldia village

फल्दिया गांव पहुंची नंदा की डोली

Thu, 09 Sep 2021 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Nanda's doli reached Faldia village
बधाण की इष्ट देवी मां नंदा की डोली और लोकजात यात्रा अपने दसवें पड़ाव इच्छोली, हाटकल्याड़ी होते हुए देर शाम रात्रि प्रवास के लिए फल्दिया गांव पहुंची। शुक्रवार को लोकजात यात्रा 11वें पड़ाव मुंदोली में प्रवास करेगी। बेराधार में चार सितंबर से आयोजित मां भगवती के जागरण का समापन हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मां नंदा की डोली को बेेेराधार के ग्रामीणों ने इच्छोली गांव पहुंचाया। इच्छोली गांव में देवाल बाजार, सेलखोला के सैकड़ों लोगों ने डोली के दर्शन किए। यहां श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत हुआ। इच्छोली में पूजा अर्चना के बाद दोपहर को डोली हाटकल्याड़ी गांव पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भोज किया और फिर देर शाम यात्रा दसवें पड़ाव फल्दिया गांव पहुंची। शुक्रवार को नंदा की डोली व लोकजात यात्रा कांडेई, पिलखड़ा मंदिर, ल्वाणी, बगड़ीगाड़ होते रात्रि विश्राम के लिए मुंदोली जाएगी। यात्रा में कुरूड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष मंशा राम गौड, राजेश गौड़, नरेश प्रसाद शास्त्री, योगेश्वर प्रसाद, विनोद गौड़ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed