फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   nanda lokjaat will start in december

दिसंबर में देवराड़ा से कुरूड़ प्रस्थान करेगी नंदा लोकजात

Tue, 10 Nov 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 10 Nov 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन

दिसंबर में होने वाली नंदा लोकजात के द्वितीय चरण के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर यात्रा से पूर्व बिजली, पेयजल, सड़क सहित अन्य सुविधाएं चाक चौबंद हो जानी चाहिए।

विज्ञापन


ब्लाक सभागार में विस उपाध्यक्ष मैखुरी ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मां नंदा राजराजेश्वरी की यात्रा पर चर्चा की गई। बताया कि 28 सितंबर को नंदा की डोली देवराड़ा मंदिर में प्रवास के लिए पहुंची थी, जो दिसंबर के अंत में देवराड़ा से कुरूड़ के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह से अधिक दिनों तक चलने वाली पैदल यात्रा के यात्रा मार्ग पर ढांचागत सुविधाओं को जुटाने के लिए काम करना होगा। डा. मैखुरी ने कहा कि यात्रा तैयारियों के लिए 19 नवंबर को गौचर में बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व संबधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों केे यात्रा समिति और पड़ाव समिति के लोगों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा 2014 में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लंबित भुगतान को अविलंब देने की मांग की गई।


 बैठक में नंदा देवी राजजात यात्रा विकास परिषद के संयोजक भुवन नौटियाल, गबर सिंह नेगी, लोनिवि के एई एमएस रावत, जेई अमरदीप, राकेश सिंह पंवार, घाट के बीडीओ पीके त्रिवेदी, वन क्षेत्राधिकारी अनिल मलेठा, जिला पंचायत के एमएस नेगी, एसएस बिष्ट, जलसंस्थान के ईई एनएस पयाल, कर्णप्रयाग के बीडीओ डीडी उनियाल, ऊर्जा निगम के एसडीओ गुलशन बुलानी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed