Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Nanda Gaurav Samman' awarded to 13 eminent individuals for outstanding contributions

Chamoli News: उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 विभूतियाें को नंदा गौरव सम्मान

Thu, 12 Nov 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Nov 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
'Nanda Gaurav Samman' awarded to 13 eminent individuals for outstanding contributions
फोटो
विज्ञापन

नंदासैंण मेले में भोटिया नृत्य और लोकगीतों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदासैंण। पर्यावरण संवर्द्धन, पर्यटन एवं विकास मेले का बृहस्पतिवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के साथ समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 13 प्रतिभाओं को नंदा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
मेले के शुभारंभ पर राजकीय इंटर कॉलेज चौरासैंण सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान महिला मंगल दल देवलकोट का भोटिया नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यालयी स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में जीआईसी नैनी ने प्रथम, एसजीआरआर देवलकोट ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज चौरसैंण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेला समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में राजेश्वरी पंवार और मुकेश कुंवर, संगीत के लिए सरिता बेनौला, गिरीश नेगी और गोपाल सिंह, खेल में पुष्कर सिंह भंडारी, पवन सिंह नेगी और खुशबू सहित 13 को नंदा गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में लोकगायिका सरिता बैनोला के गीतों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मेला समिति के अध्यक्ष विनोद मालई, मैती संस्था के संस्थापक कल्याण सिंह रावत, जिपंस विशंभरी देवी, गैरसैंण के कनिष्ठ उप प्रमुख हरदेव सिंह, टीका प्रसाद मैखुरी और जगदीश बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




माईथान मेले में मृणाल रतूड़ी ने बांधा समां
गैरसैंण। छह दिवसीय माईथान राज्य स्थापना, किसान विकास एवं सांस्कृतिक मेले का चौथे दिन स्थानीय लोक गायक मृणाल रतूड़ी के नाम रहा। उन्होंने मेरी छैला..., गैरसैंण बाजार मेरे भोले... आदि गीतों की प्रस्तुति दी जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने मेले का शुभारंभ किया। नेगी ने कहा कि सरकारी सहायता के बिना मेला आयोजित करना चुनौतीपूर्ण है। इससे पूर्व राइंका कुशरानी, राप्रावि धामदेव और बच्छुवाबाण ममंद कलचूण्डा सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष महावीर रावत, संरक्षक अवतार सिंह पुंडीर, गजेंद्र रावत, हरेंद्र कंडारी, पान सिंह नेगी, दान सिंह नेगी, सुरेन्द्र बिष्ट, महेन्द्र सिंह और राधा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed