{"_id":"695114ef6603260eed08a271","slug":"nanda-devi-raj-jat-presented-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-120263-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदा देवी राजजात की प्रस्तुति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदा देवी राजजात की प्रस्तुति दी
Sun, 28 Dec 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 28 Dec 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नारायणबगड़। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, पंजाबी, हिमाचली और नंदा देवी राजजात की सराहनीय प्रस्तुति दी। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विधायक भूपाल राम टम्टा ने विद्यालय को सड़क से जोड़ने के लिए दो लाख रुपये तथा कक्षा-कक्षों के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य एसएस चौहान ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, जिपंस प्रदीप बुटोला और साक्षी नेगी, पीटीए अध्यक्ष विनोद मलेठा, कमलेश सती, सुशीला बिष्ट, ग्राम प्रधान बीना देवी, ममंद अध्यक्ष सुनीता देवी, एसजीआरआर कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बीबी डोभाल आदि मौजूद थे। संवाद
एसएमसी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
कर्णप्रयाग। न्याय पंचायत संसाधन केंद्र (एनपीआरसी) बमोथ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाल में विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आठ विद्यालयों की प्रबंधन समिति ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में प्रबंध समिति की भूमिका एवं दायित्व, विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, बजट उपयोग आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कार्यक्रम के अध्यक्ष गजपाल सिंह रावत, सीआरपी आयुषा रतूड़ी, प्रधानाध्यापक मीना शाह, बीना वशिष्ठ, प्रशिक्षक पंकज पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद