{"_id":"573ddaae4f1c1bfd57ac72b1","slug":"nalko-compeny-ex-director-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रनाथ के दर्शन कर लौट रहे नाल्को कंपनी के पूर्व डायरेक्टर का बिगड़ा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रनाथ के दर्शन कर लौट रहे नाल्को कंपनी के पूर्व डायरेक्टर का बिगड़ा स्वास्थ्य
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Thu, 19 May 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रनाथ के दर्शन कर लौट रहे नाल्को कंपनी के पूर्व डायरेक्टर उड़ीसा के तीर्थयात्री संतोष नंदा को बुधवार देर रात दस बजे गोपेश्वर थाना पुलिस की आठ सदस्यीय टीम ने गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को रुद्रनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे संतोष नंदा का पनार बुग्याल में स्वास्थ्य खराब हो गया। यहां संचार की सुविधा नहीं होने से जिला प्रशासन को बुधवार इसकी जानकारी मिल पाई। देर शाम पुलिस की रेस्क्यू टीम थानाध्यक्ष कविंद्र दीक्षित के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
करीब आठ किमी की पैदल दूरी तय कर पुलिस टीम तीर्थयात्री संतोष नंदा के पास पहुंची। उन्हें डंडी के सहारे रात दस बजे गोपेश्वर जिला चिकित्सालय लाया गया। जिला प्रशासन की ओर से देर शाम आईटीबीपी गौचर की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुला लिया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन