फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nakshatra Sabha from today, more than 75 people from India and abroad got registered

Chamoli News: नक्षत्र सभा आज से, देश-विदेश से 75 से अधिक ने कराए रजिस्ट्रेशन

Thu, 07 Nov 2024 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 07 Nov 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Nakshatra Sabha from today, more than 75 people from India and abroad got registered
टूरिस्ट डेस्टिनेशन बेनीताल में होना है आयोजन
विज्ञापन

40 टेंट लगे और हट्स कीं तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के टूरिस्ट डेस्टिनेशन बेनीताल में होने वाली नक्षत्र सभा के लिए देश और विदेश से 75 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। शुक्रवार शाम छह बजे से यहां नक्षत्र सभा का आयोजन होना है जिसमें टूरिस्ट खगोलीय गतिविधियों को देख सकेंगे। इसके लिए टेलीस्कोप लगाया जाएगा।

प्रदेश के 13 जिले 13 डेस्टिनेशन के तहत चमोली जिले के बेनीताल में नक्षत्र सभा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। यहां पांच करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग का गेस्ट हाउस, पर्यटकों के रुकने के लिए पहाड़ी शैली में हट के अलावा खगोलीय गतिविधियों के लिए नक्षत्र सभा कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। जहां टेलीस्कोप सहित अन्य उपकरण भी लगेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि 8 और 9 नवंबर को होने वाले नक्षत्र सभा कार्यक्रम के लिए विभाग की वेबसाइट पर करीब 75 देश और विदेशी पर्यटकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बताया कि बेनीताल में रहने के लिए 40 सिंगल और डबल टेंट लगाए हैं जबकि देवलीबगड़ में पर्यटन विभाग के हट्स को रहने के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed