{"_id":"fa1c02cd4f1dcc9d51e1e6d8f852ac4a","slug":"my-uttrakhand-is-great-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा उत्तराखंड महान, संस्कृति इसकी शान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा उत्तराखंड महान, संस्कृति इसकी शान...
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की पहल पर जीआईसी लंगसी और गडोरा में पेंटिंग, स्लोगन और कविता प्रतियोगिता हुई। छात्रा पूनम ने अपनी कविता द्यो द्यवतों कु वास च यख, बदरीनाथ अर हेमकुंड स्वाणा.. के माध्यम से राज्य के धार्मिक स्थलों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
कविता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य को संवारने के सुझाव भी दिए। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने राज्य के धार्मिक, पर्यटन, वन और नदियों के संरक्षण पर जोर दिया। दोपहर बाद छात्रों ने विद्यालय प्रांगण से लेकर आम रास्तों की सफाई की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य रविंद्र असवाल ने बताया कि अब प्रतिवर्ष राज्य स्थापना महोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आशीष भंडारी ने किया।
वहीं, जीआईसी गडोरा में छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस दौरान विद्यालय में संगोष्ठी भी हुई। छात्राओं की लिखी कविता अनेकता में एकता का संदेश देता, मेरा उत्तराखंड महान, संस्कृति उत्तराखंड की शान है, इसे बचाए रखना हमारा काम है को खूब सराहा गया।
विज्ञापन
पीटीए अध्यक्ष हरीश पुरोहित और प्रधानाचार्य बृजमोहन डिमरी ने कहा कि राज्य स्थापना के लिए उत्तराखंड के लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ी थी। अमर उजाला के इस दिन को महोत्सव के रूप में मनाने का प्रयास सराहनीय है। ं