फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mutates road

करोड़ रुपये खर्च फिर भी मार्ग बदहाल

Fri, 11 Dec 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Fri, 11 Dec 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन

ब्लॉक के थराली-देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग पर एशियन डेवलपमेंट बैंक विभाग की ओर करोड़ों रुपये की धनराशि से सुधारीकरण कार्य करने के बावजूद मार्ग की स्थिति बदहाल बनी है।

विज्ञापन


 इस पर जन-प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सीएम को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता के जांच की मांग की।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख उर्मिला बिष्ट और पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल ने ज्ञापन में कहा कि जनता की मांग पर थराली- देवाल- मुंदोली मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासन से 19.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। कार्यदाई विभाग एडीबी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


विभाग ने मोटर मार्ग के सुधारीकरण के नाम पर लगभग 5 करोड़ की धनराशि व्यय कर दी है, लेकिन मोटर मार्ग खस्ताहाल बना है। इससे ग्रामीणों और पर्यटकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम से दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीबी के ईई विनोद नेगी ने बताया कि थराली-देवाल- मुंदोली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए विभाग को 19. 25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। अभी तक पांच करोड़ सुधारीकरण के कार्यों पर व्यय हो चुके हैं। मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed